Home बस्तर किरण देव ने दंतेवाड़ा में ली परेड सलामी

किरण देव ने दंतेवाड़ा में ली परेड सलामी

7
0

बस्तर संवाददाता -अर्जुन झा

= ध्वजारोहण कर शहीदों के परिजनों का किया सम्मान =
= बलिदानी परिवारों को सम्मानित करते सजल हो उठीं किरण देव की आंखें =
जगदलपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव ने दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्र ध्वज फहराया। उन्होंने पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त परेड की सलामी भी ली।


किरण सिंह देव ने इस अवसर पर शहीद जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। श्री देव ने इन बलिदानी परिवारों को भरोसा दिलाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार आपके हर सुख दुख में आप लोगों के साथ खड़ी है। आपके परिवार के वीरों ने जो बलिदान दिया है उसका छत्तीसगढ़ सदैव ऋणी रहेगा। किरण सिंह देव ने हाईस्कूल मैदान पर आयोजित भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने सबसे पहला राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया, फिर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त परेड ने उन्हें सलामी दी, उनके साथ दंतेवाड़ा के कलेक्टर और एसपी भी खुली जिप्सी पर सवार थे। किरण सिंह देव ने स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन कर समारोह को संबोधित किया।शहीद परिवारों को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित करते समय किरण सिंह देव की आंखें सजल हो उठी थीं। एक शहीद जवान की विधवा को सम्मानित करने के दौरान किरण सिंह देव ने उनसे चर्चा भी की और उनके परिवार का हालचाल जाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here