Home चर्चा में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में स्वतंत्रता दिवस की धूम

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में स्वतंत्रता दिवस की धूम

3
0

बस्तर संवाददाता -अर्जुन झा

बकावंड। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों द्वारा गांव में हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करते हुए स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व ही भारत माता के जयकारे लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली गई थी।


कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समक्ष दीप प्रज्वलन, तिलक के साथ हुई। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज मुख्य अतिथि उलनार के सरपंच मधुसूदन नेताम, जनपद सदस्यों, प्राचार्य मनोज शंकर एवं ग्रामीणों द्वारा फहराया गया। राष्ट्रगान जन गण मन के साथ अपने देश ध्वज तिरंगे को सलामी दी गई और जयकारे लगाए गए।प्राचार्य एवं मुख्य अतिथियों ने परेड व मार्चपास्ट निरीक्षण किया। मार्च पास्ट विद्यालय में दयानंद, हंसराज, श्रद्धानंद, विरजानंद समूह के विद्यार्थियों द्वारा किया गया जिसमें परेड कमांडर गोपिका पाणिग्रही, दयानंद हाउस कमांडर तनूजा बघेल, हंसराज हाउस कमांडर रितेश पुजारी, श्रद्धानंद हाउस कमांडर नैंसी शोरी, विरजानंद हाउस कमांडर कृतिका जोशी एवं उनके समूह द्वारा मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। मार्च पास्ट शारीरिक व खेल शिक्षिका विजय लक्ष्मी साहू के निर्देशन में किया गया। शिक्षिका मोनिका साहू एवं कक्षा दसवीं की छात्रा दिव्या पाणिग्रही ने मंच संचालन किया। प्राचार्य मनोज शंकर ने सभा को संबोधित करते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए न्यौछावर हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की स्वतंत्रता पर चर्चा की। शिक्षिका रिजना फिलिप ने भी देश की आजादी में वक्तव्य प्रस्तुत किए। छात्रा निमिषा झाली व छात्र राज आचार्य ने भाषण दिया। शिक्षिका दीपा सागर एवं किरण आचार्य के निर्देशन में बच्चे भारत माता, श्रीकृष्ण, सैनिक, नेता, महात्मा गांधी वेशभूषा धारण कर मंच उतरे।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न समूह नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया जिसमे कक्षा दूसरी के छात्रों द्वारा गीत वो कृष्णा है पर मनमोहक छवि प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम में और चार चांद लगा दिए।कक्षा तीसरी से छठवीं के बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीत सुनो गौर से दुनिया वालों पर बच्चों ने शिक्षिका प्रीति सिंह, डालेश्वरी ठाकुर, लेखनी दीवान के निर्देशन में छटा बिखेरी। योग के विभिन्न आसनों का महत्त्व बताते हुए शारिरिक शिक्षिका विजय लक्ष्मी साहू के निर्देशन में स्तूपी बनाते हुए नृत्य की प्रस्तुति दी गई। माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर देशभक्ति गीत में नृत्य की प्रस्तुति शिक्षक कृष्णकांत बर्मन एवं उर्मिला ठाकुर के निर्देशन में दी। और भी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकदीर्घा की तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। संगीत शिक्षक सहित शिक्षिका समूह द्वारा देशभक्ति गीत गाया गया। संगीत शिक्षक कृष्णकांत बर्मन के निर्देशन में उच्च स्तर के विद्यार्थियों के गीतों के माध्यम से देश भक्ति की भावना की लहर पूरे विद्यालय में गूंज उठी। सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा का समूह गान किया गया। शिक्षिका श्रेजल विष्णु द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के कर्मचारी पदमन, हेमराज बलराम, दीपक, कृष्णा, मेघवती ने भी योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here