रवि परिहार संवाददाता रतनपुर(बिलासपुर)
आज बिलासपुर,पुराना बस स्टैंड, स्थित , महाराणा प्रताप भवन प्रांगण में, 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर “अ.भा.राजपूत क्षत्रिय समाज बिलासपुर” के समस्त सम्माननीय वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं “सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ (छ.ग) भारतवर्ष” के सम्माननीय सदस्यों द्वारा सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण कर संयुक्त राष्टगान के साथ शानदार संगोष्ठी कार्यक्रम प्रारंभ किए गए। इस अवसर पर मातृभूमि के वीर, महापुरुषों को नमन, वंदन करते हुए.. राष्ट्रकवि डॉ. ब्रजेश सिंह जी (महासंघ वरिष्ठ संरक्षक) द्वारा वीररस की शौर्यगाथा के साथ, काब्य कविता, संगोष्ठी की शानदार प्रस्तुति की गई..।
श्री एस.के. सिंह जी (महासंघ वरिष्ठ सलाहकार) द्वारा महासंघ के कार्य उद्देश्यों से प्रेरित होकर संयोजक टीम के साथ संपूर्ण सक्रिय समाजिक कार्यकर्ताओं का प्रशंसा उद्बोधन दिए जो कि काफी प्रेरणात्मक रहा! इस बीच श्री संतोष सिंह चौहान जी (महासंघ सलाहकार) द्वारा प्रांत में क्षत्रिय राजपूत अखंडता का संदेश देते हुए उपस्थित सभी सम्माननीय वरिष्ठजनों से.. “महासंघ सामाजिक मार्गदर्शन सहयोग हेतु अपील किए गए।
देश की इस राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर श्री एच.पी सिंह जी (अध्यक्ष), श्री अमर सिंह जी (महासंघ संरक्षक) श्री आर.एस सिंह जी. श्री एस.पी सिंह जी, श्री विनोद सिंह जी, श्री विजय बघेल जी, विश्वराज सिंह जी, मुन्ना सिंह जी, पुष्पराज सिंह जी, अर्जुन सिंह जी के साथ बहुत से सम्माननीय सामाजिकजन उपस्थित रहे।
शानदार 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस की सफल कार्यक्रम में आमंत्रित हेतु.. प्रेम सिंह ठाकुर (महासंघ संयोजक) द्वारा सादर आभार व्यक्त किए गए।









