अर्जुन झा/किलेपाल –
बास्तानार ब्लॉक के किलेपाल मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में स्वास्थ्य विभाग की वरिष्ठ कर्मचारी श्रीमती जोगेश्वरी शर्मा को उनकी 35 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके समर्पण और योगदान की सराहना की।
श्रीमती शर्मा ने 1991 में स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवा की शुरुआत की थी और बुरगुम, इरपा, काकलूर, किलेपाल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत रही हैं। वर्तमान में वे सुपरवाइजर पद पर कार्यरत हैं और अपने संगठन में भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए कई जिम्मेदारियां संभाल रही हैं।









