अर्जुन झा/जगदलपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव समुंद चौक स्थित कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर में बस्तर जिला यादव समाज द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का सामाजिक स्तर पर स्वागत किया किया गया, साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। वहीं आज कृष्ण मंदिर परिसर में विधायक निधि से पांच लाख की लागत से शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, बेवरेज कॉरपोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, महापौर संजय पांडे एवं जनप्रतिनिधियों एवं समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक निधि से आज विधिवत शेड निर्माण का भूमिपूजन किया गया है। तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण होगा। मंदिर परिसर में शेड निर्माण से समाज को सुविधा होगी। इस दौरान बेवरेज कॉरपोरेशन अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, महापौर संजय पांडे, जिला अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश पांडे, निगम अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन, एवं एमआईसी सदस्य, यादव समाज अध्यक्ष सुखमन यादव, सचिव लखीराम यादव, विक्रम यादव, संतोष यादव, दिनेश यदु, पार्षदगण व जनप्रतिनिधि एवं यादव समाज के पदाधिकारी व समाज के लोग उपस्थित थे।









