Home चर्चा में करपावंड थाना क्षेत्र में नशामुक्ति अभियान

करपावंड थाना क्षेत्र में नशामुक्ति अभियान

0
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

ग्रामीणों और विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ 
बकावंड। थाना करपावंड क्षेत्र में आज नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में थाना प्रभारी बसंत कुमार खलखो सहित थाना स्टाफ, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में सरपंच लखमूराम नेताम एवं पंचगण, शिक्षक गौतम नाग, अर्जुन कश्यप, पूजा मण्डरीया, डमरू नागेश, निशांत द्विवेदी सहित क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे। सभी ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी और समाज को इससे दूर रहने की शपथ दिलाई। थाना प्रभारी बसंत कुमार खलखो ने बताया कि पुलिस द्वारा निरंतर इस तरह के कार्यक्रम चलाकर युवाओं को सही दिशा देने और अपराधों पर नियंत्रण रखने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने भी नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here