रिपोर्ट-खिलेश साहू
कुरुद ब्लाक के ग्राम कोसमर्रा में यादव समाज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम यादव सामाजिक भवन में श्री कृष्णा के पूजा अर्चना कर गांव में कलश यात्रा निकला गया । जिसमे गांव के समस्त देव स्थनों पर पूजा कर गली भ्रमण कर वापस भवन आकर महाआरती किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांव के सरपंच कुलेश्वर साहू थे विशेष अतिथि भखारा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष यादव,ब्लॉक सचिव अवध यादव,कोषाध्यक्ष मनोज यादव ,शिक्षक गण रविंद्र कोसरे,राजू ध्रुव,भगवानी शांडिल्य ,पूर्व सरपंच ओमप्रकाश साहू,उपसरपंच हेमलाल चावरे,पूर्व उपसरपंच रोहित निर्मलकर एवं गावं के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
गांव में आयोजित इस पर्व से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। यादव समाज के लोगों ने इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई जिसमें ग्रामीण अध्यक्ष माधव यादव,सचिव बलराम यादव, सुरेश यादव,मोहन यादव,मदन यादव,मुकेश यादव,परमानंद यादव,ब्लॉक मीडिया प्रभारी लेखराम यादव आदि की भागीदारी रही।









