Home चर्चा में मसर्रा प्राथमिक शाला भवन के जीणोद्धार पर उठा सवाल, एक माह...

मसर्रा प्राथमिक शाला भवन के जीणोद्धार पर उठा सवाल, एक माह पहले हुआ था मरम्मत, पहली ही बारिश में गिरा छत,जर्जर भवन में पढाई

7
0

मनेन्द्रगढ़ संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव

निर्माण एजेंसी की लापरवाही, घटिया निर्माण का जीता जागता उदाहरण

एमसीबी:- विकासखंड भरतपुर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला मसर्रा भवन मरम्मत कार्य पर उठता सवाल, प्राथमिक शाला जीणोद्धार के नाम पर हुआ भ्रष्टाचार, 1 माह पहले ही हुआ था मरम्मत, पहली ही बरसात में छत हो गया धराशाई, पुराना जर्जर भवन में शाला का संचालन बच्चों का जीवन को खतरा , बच्चों का ही आशियाना को जिम्मेदार ने निगला। शाला में पदस्थ शिक्षकों द्वारा आपबीती बातें बताया गया। कि एक माह पहले ही प्राथमिक शाला भवन को सरपंच द्वारा मरम्मत कराया गया था । परंतु पहली ही बरसात में छत में दरार आकर भर भराकर के गिर गया है।
निर्माण एजेंसी द्वारा सूचना पटल में लिखिया है कि डीएमएफ मध्य से स्वीकृत वर्ष 2024 25 आदेश क्रमांक व दिनांक 24015 18 17 038 दि.28/8/2024 को, राशि 4.56 लाख की लागत से ग्राम पंचायत को स्वीकृति मिली थी।
एजेंसी द्वारा कार्य प्रारंभ दि ,15/9/ 2024 और कार्य पूर्णता 13/ 6/2025 का तारीख अंकित किया गया है।

जबकि जून माह में ही कार्य पूर्ण हुआ था, और जुलाई 2025 की बारिश ने इस घटिया निर्माण की खोल दी पोल, अब पूरी तरह छत टूट कर गिर रहा है। निर्माण एजेंसी की लापरवाही और घटिया निर्माण कार्य के चलते यह नुकसान हुआ । डीएमएफ योजना से भवन का जीर्णोद्धार एक माह पहले ही कराया गया था । यह भवन गुणवत्ता विहीन, घटिया निर्माण कार्य होना दर्शाता है । हालांकि ग्राम पंचायत मसर्रा की जनता व देश के भविष्य कहे जाने वाले ननिहाल बच्चों का जीवन संकट में है, वही बच्चों को संकट से मुक्ति पाने के लिए लंबा इंतजार करना होगा। क्योंकि जिम्मेदार ही लापरवाह य फिर मोटी रकम की परत बचाने के चक्कर में घटिया निर्माण,और संबंधित एजेंसी एवं इंजीनियर की मिली भगत से गुणवत्ता पर सवाल , जर्जर भवन बच्चों के जान की खतरा बनकर खड़ा है , सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण स्कूल के ननिहाल बच्चों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। 4.56 लाख खर्च होने के बावजूद पहले ही बारिश में भवन का छत गिर जाना सिस्टम की असफलता को दर्शाता है। मामले की जांच और जल्द सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here