मुंबई-
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव कप्तान होंगे, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में सेलेक्शन कमिटी की अहम बैठक हुई, जिसमें चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, सचिव देवाजीत सैकिया और कप्तान सूर्यकुमार यादव मौजूद रहे। बैठक के बाद आधिकारिक तौर पर टीम का ऐलान किया गया।
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
शुभमन गिल (उपकप्तान)
अभिषेक शर्मा
तिलक वर्मा
हार्दिक पंड्या
शिवम दुबे
अक्षर पटेल
जितेश शर्मा
संजू सैमसन
रिंकू सिंह
जसप्रीत बुमराह
अर्शदीप सिंह
हर्षित राणा
कुलदीप यादव
वरुण चक्रवर्ती
17वां एशिया कप, इस बार T20 फॉर्मेट में
यह टूर्नामेंट एशिया कप का 17वां संस्करण होगा और इस बार इसे टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसका आयोजन 9 सितंबर से 28 सितंबर तक अबू धाबी और दुबई में होगा। बीसीसीआई मेजबान है, लेकिन भारत-पाकिस्तान समेत अन्य देशों के बीच राजनीतिक परिस्थितियों के कारण इसे न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है।
कौन-कौन सी टीमें होंगी शामिल?
इस बार कुल 8 टीमें टूर्नामेंट में खेलेंगी – भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, हांगकांग और ओमान।
ग्रुप-ए: भारत, पाकिस्तान, ओमान, यूएई
ग्रुप-बी: श्रीलंका, बांग्लादेश, हांगकांग, अफगानिस्तान
भारत का शेड्यूल
10 सितंबर (दुबई): भारत बनाम यूएई
14 सितंबर (दुबई): भारत बनाम पाकिस्तान
19 सितंबर (अबू धाबी): भारत बनाम ओमान
ग्रुप स्टेज से शीर्ष 2-2 टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी। वहीं सुपर-4 में सर्वश्रेष्ठ दो टीमें फाइनल में भिड़ेंगी।







