(कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास)
न्यूज 36गढ़ :– 18अगस्त 2025 एकल अभियान के संभाग छत्तीसगढ अंचल रायगढ़ ,कुनकुरी,अंबिकापुर,सूरजपुर, मनेंद्रगढ़,कोरबा,बिलासपुर,राजनांदगांव- का सात दिवसीय संभाग स्तरीय क्षमता विकास वर्ग गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल लाई परिसर में उत्साह और नई ऊर्जा के साथ शुरू हुआ।
क्षमता विकास वर्ग का उद्घाटन प्रणव चक्रवर्ती विभाग संघ चालक( विभाग कोरिया,
नीरज अग्रवाल जिला संघ चालक, संभाग ग्राम विकास समिति, वर्ग के व्यवस्था प्रभारी , रवि शंकर जायसवाल वर्गधिकारी, की गरिमामयी उपस्थिति में माँ भारती व मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसने पूरे वातावरण को दिव्य आभा से भर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी समिति सदस्यों का हृदय से अभिनंदन किया गया।
संभाग प्रशिक्षण प्रमुख भागवत लाल नायक ने एकल अभियान की आधारशिला और वर्ग की भूमिका तथा क्षमता वर्ग की महत्ता एवं विद्यालय गुणवत्तापूर्ण बनाने हेतु प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता प्रणव चक्रवर्ती देश की वर्तमान चुनौती स्थिति परिस्थिति व समाधान एवं एकल अभियान का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ
इस महत्वपूर्ण अवसर पर नीरज अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति में सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिए रवि शंकर जायसवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया उद्घाटन समारोह में उपस्थित जयाकार मातृ शक्ति संपर्क प्रभारी, अंचल महिला समिति सचिव, विनती अग्रवाल, वंदना सत्र प्रभारी , विभाग संयोजिका महिला संगठन , सुभाष अग्रवाल , RSS नगर व्यवस्था प्रमुख मनेंद्रगढ़, परमेश्वर तुलसी मानस प्रतिष्ठान जिला अध्यक्ष , जमुना पाण्डेय संच समिति सचिव नागपुर का वर्ग में उपस्थित सेवावर्ती हरकेश्वर प्रसाद राजवाड़े भाग प्रशिक्षण प्रमुख उत्तर छ. ग., धनराज मंडावी भाग प्रशिक्षण प्रमुख मध्य छ.ग. , राजेश साहूअभियान प्रमुख मनेद्रगढ़ तानसिंह, शिवनारायण , एवं सभी प्रशिक्षण टोली और सभी संच प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
इस वर्ग में अपेक्षित 55 ,उपस्थित 53 प्रशिक्षार्थी की उपस्थिति में उद्घाटन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ।









