Home चर्चा में भाजपा तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष दलविंदर सिंह बेदी को जन्मदिन पर पीयूष मिश्रा...

भाजपा तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष दलविंदर सिंह बेदी को जन्मदिन पर पीयूष मिश्रा ने दी शुभकामनाएँ

6
0

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष श्री दलविंदर सिंह बेदी का जन्मदिन मंगलवार को उनके निवास पर गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के युवा तुर्क पीयूष मिश्रा अपने साथियों के साथ उपस्थित हुए और मंडल अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।

पीयूष मिश्रा ने कहा कि श्री बेदी संगठन के प्रति हमेशा समर्पित रहते हैं और उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा मिलती है। उन्होंने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी दलविंदर सिंह बेदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने योग्य था और पूरे माहौल में आत्मीयता एवं संगठनात्मक एकजुटता का संदेश परिलक्षित हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here