Home चर्चा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में नए दायित्वों की घोषणा

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में नए दायित्वों की घोषणा

1
0

-नए पदाधिकारियों का किया गया मनोनयन =

अर्जुन झा/जगदलपुर। विहिप बजरंगदल की कार्यकारिणी बैठक जगदलपुर के लालबाग स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। पदाधिकारियों को नए दायित्व दिए गए।

बैठक में प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडे के अनुमोदन पर विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी, सह मंत्री श्रीनिवासन रेड्डी, विभाग संयोजक बजरंग दल सिकंदर कश्यप, बस्तर जिला विहिप जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू, उपाध्यक्ष प्रेम चालकी, जिला मंत्री नवीन देवांगन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, जिला गौसेवा प्रमुख विष्णु ठाकुर, सह मंत्री घनश्याम नाग, जिला संयोजक मुन्ना कोरी, सह संयोजक योगेश रैली, विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्यकारिणी एवं शहरी प्रखंड में नवीन दायित्वों की घोषणा की गई।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी ने बताया कि विहिप बजरंग दल आगामी योजना और संगठन विस्तार के उद्देश्य से बैठक सुनिश्चित कर नवीन दायित्वों की घोषणा की गई है। जिसमें विश्व हिंदू परिषद् जिला सेवा प्रमुख पवन राजपूत, जिला समरसता प्रमुख होमेश राठौर, जिला धर्म प्रसार प्रमुख देवेंद्र कश्यप, बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख हेमराज कश्यप, जिला गौ रक्षा प्रमुख देव यादव, नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु, नगर मंत्री विक्रम सिंह, सह मंत्री भवानी सिंह, संयोजक जगदीश ठाकुर, सह संयोजक अजय प्रताप, राहुल माहवार, सह मंत्री राहुल साहू, साप्ताहिक मिलन प्रमुख तमिश नायडू, खिलेश्वर साहू, प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल पाण्डेय, सह प्रमुख अमन धीवर, सुरक्षा प्रमुख अभिषेक साहू, गजेंद्र कश्यप, गौ रक्षा प्रमुख शत्रुघ्न कश्यप, रवि नेताम, पवन, अखाड़ा प्रमुख शुभम सिंह, योगेश ठाकुर, सत्संग प्रमुख सुंदर कश्यप, लक्की सेठिया, अर्चक पुरोहित संजय मुखर्जी, धर्म प्रसार प्रमुख जीतू पराशर, गौरव ठाकुर, सेवा प्रमुख अशोक जायसवाल, सुमीत गुप्ता, धर्मयात्रा प्रमुख महेश्वर राव, नितेश झा, परिवर्तन प्रमुख सुदेश बघेल मनोनीत किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here