Home चर्चा में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने 10 पुलिस...

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने 10 पुलिस पेट्रोलिंग वाहनो कों हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।।

21
0

लखनपुर संवाददाता विकासअग्रवाल।

अंबिकापुर सरगुजा।।
पुलिस मुख्यालय रायपुर से सरगुजा पुलिस कों पुलिस पेट्रोलिंग एवं क़ानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु 10 नए बोलेरो वाहन हुए है प्राप्त।
क़ानून व्यवस्था ड्यूटी एवं पेट्रोलिंग वाहनों मे अधिग्रहित वाहनों की जगह नए सरकारी वाहन किये जाएंगे उपयोग। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा वाहनों का निरीक्षण कर वाहनों मे ट्रेंड ड्राइवर पदस्थ करने दिए गए दिशा निर्देश। समय समय पर वाहनों की समुचित देखरेख किये जाने हेतु थाना/चौकी प्रभारियों कों किया गया निर्देशित। पुलिस मुख्यालय रायपुर से सरगुजा पुलिस कों 10 नई बोलेरो पुलिस पेट्रोलिंग वाहने प्राप्त हुई हैं, इसी क्रम मे आज दिनांक कों पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा रक्षित केंद्र अंबिकापुर में इन पेट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत ये वाहन सरगुजा जिले को आबंटित किए गए है, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा ईन वाहनों का निरीक्षण कर वाहनों मे ट्रेंड ड्राइवर पदस्थ करने के दिशा निर्देश दिया गया, थाना/चौकी प्रभारियों को वाहनों कों सौंपते हुए थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए, उपरोक्त वाहन क़ानून व्यवस्था ड्यूटी एवं पेट्रोलिंग वाहनों मे अधिग्रहित वाहनों की जगह उपयोग किये जाएंगे, इस दौरान थाना/चौकी प्रभारियों सहित वाहन चालकों कों समय समय पर वाहनों की समुचित देखरेख किये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही नयी वाहनों हेतु बधाई और शुभकामनाये प्रदान कर वाहनों कों रवाना किया गया।


पेट्रोलिंग वाहनों कों रवाना करने के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक विजय केवर्त, थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, थाना प्रभारी लुन्ड्रा उप निरीक्षक आर. एन. पटेल, सायबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा,वाहन शाखा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण यादव सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सक्रिय रहे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here