Home चर्चा में कर्ज का बोझ,यूरिया और खाद की कमी और बढ़े दामों पर दुकानों...

कर्ज का बोझ,यूरिया और खाद की कमी और बढ़े दामों पर दुकानों से किसानो को खाद खरीदने की मजबूरी से किसान चिंतित-रमाशंकर मिश्रा

7
0

मनेन्द्रगढ़ संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव

मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर//
*आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने जिला में यूरिया और डीएपी खाद की कमी पर कहा है कि छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन के लिए किसानों ने करोड़ों रुपए का कर्ज लेकर धान और अन्य फसलों की बुवाई की है लेकिन सही समय पर यूरिया और डीएपी खाद की कमी से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं, आज जो यूरिया और खाद की कमी हुई है इसमें सरकार की नाकामी साफ दिख रही है।*कृषि विभाग ने यूरिया और खाद की आपूर्ति के लिए कोई योजना नहीं बनाई। प्रदेश के कुछ जगहों पर परेशान किसानों द्वारा आत्महत्या करने की भी कोशिश की है। लेकिन सरकार को किसानों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है, सरकार के मंत्री अधिकारी सिर्फ कार्यक्रमों में ही व्यस्त हैं। बैनर पोस्टर वाली इस साय सरकार को किसान आने वाले चुनाव में जरूर सबक सिखाएंगे।
बारिश के इस महत्वपूर्ण समय में खाद की अनुपलब्धता से फसल उत्पादन पर असर पड़ने का भी खतरा मंडरा रहा है अब तक किसानों की जरूरत का आधा या उससे भी कम खाद नहीं मिल पाया है जिससे उनकी मेहनत और लागत पर संकट छाया हुआ है। छत्तीसगढ़ की कृषि विभाग द्वारा जिले की अधिकतर सहकारी समितियों में यूरिया और डीएपी का पर्याप्त भंडारण नहीं किया जा सका।इसलिए आज किसानों को 266 रूपये में मिलने वाला यूरिया 1000 और 1350 रुपए प्रति बैग वाली डीएपी को 2000 रूपये में निजी दुकान के विक्रेताओं से मजबूरी में खरीदना पड़ रहा है।
बुवाई रोपाई के बाद फसलों को बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है समय पर खाद न मिलने से पौधों का विकास रुक जाता है। इस सीजन में किसानों ने धान के अलावा दलहन और तिलहन की फसलें लगा रखी हैं मानसून में मौसम अनुकूल होने के बावजूद खाद की कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। यदि क्षेत्र में खाद की आपूर्ति जल्द से जल्द सामान्य नहीं हुई तो फसलों की पैदावार पर गंभीर असर पड़ सकता है कर्ज के बोझ तले दबे किसान सरकार और प्रशासन की अनदेखी से परेशान हैं।
प्रदेश सरकार की नाकामी से सबका पेट भरने वाला किसान आज परेशान है,अगर किसानों को समय पर यूरिया और खाद मिल जाता तो शायद ये स्थिति ना होती। सरकार की गैर जिम्मेदारी से किसान अगर साहूकारों से दोगुने मूल्य पर खाद खरीदने को मजबूर होता है और दोहरे कर्ज में फंसकर गलत कदम उठाने पर विवश होते हैं तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?
आम आदमी पार्टी जिला ईकाई जिला एम. सी. बी. जिले में किसानों को हो रही इन परेशानियों पर सरकार का विरोध करती है और यदि जल्द ही सरकार किसानों की परेशानियां दूर नहीं की और समय रहते किसानों को यूरिया खाद की पूर्ति नहीं होती है तो आम आदमी पार्टी किसानों के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगीl

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here