Home चर्चा में भोपालपटनम की बेटी नेहा पवनूरी बनेगी डॉक्टर, नीट में मिली सफलता

भोपालपटनम की बेटी नेहा पवनूरी बनेगी डॉक्टर, नीट में मिली सफलता

2
0

 बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा 
= रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में करेगी एमबीबीएस कोर्स=
भोपालपटनम। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के छोटे से कस्बे भोपालपटनम की बेटी नेहा पवनूरी ने अपनी लगन, निष्ठा और कठिन परिश्रम के बल पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे बीजापुर जिले और भोपालपटनम क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बिटिया नेहा डॉक्टर बनने जा रही है।
नेहा पवनूरी स्वर्गीय पिता पवनूरी रामन्ना और शासकीय कर्मचारी माता पवनूरी चंद्रकांता की सुपुत्री हैं। नेहा ने वर्ष 2025 में आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में शानदार सफलता प्राप्त कर शासकीय स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ में स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रम (एमबीबीएस) हेतु प्रवेश प्राप्त किया है। नेहा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा पहली से आठवीं तक मधुबन पब्लिक स्कूल भोपालपटनम से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपालपटनम से पूरी की, जहां उन्होंने शैक्षणिक स्तर पर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डॉक्टर बनने के अपने बाल्यकाल के सपने को साकार करने हेतु नेहा ने भिलाई स्थित एस 2 एस कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी की और कड़ी मेहनत तथा अनुशासित अध्ययन से सफलता प्राप्त की। उनकी इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि सुदूर और सीमित संसाधनों वाले क्षेत्र से आने वाले छात्र-छात्राएं भी यदि सही मार्गदर्शन और मेहनत करें तो किसी भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सफलता अर्जित कर सकते हैं।

नेहा की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता, गुरुजन, सहपाठी एवं समस्त क्षेत्रवासियों में हर्ष और गर्व का माहौल है। बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित जिले से आई यह सफलता न केवल प्रेरणास्पद है, बल्कि वाली युवा पीढ़ी को भी शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करती है।

नेहा पवनूरी की सफलता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। श्रमबिंदु परिवार की ओर से नेहा को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here