Home चर्चा में ठेकेदार पंकज शुक्ला पर अनियमितता और गबन का आरोप

ठेकेदार पंकज शुक्ला पर अनियमितता और गबन का आरोप

12
0

जांजगीर-चांपा  संवाददाता – राजेन्द्र जयसवाल

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, की कड़ी कार्यवाही की मांग

जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) – जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला महामंत्री भोले सिंह मरावी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें नगर पालिका परिषद चांपा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 26, एरिगेशन ऑफिस के पास छतदार चबूतरा निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं और राशि गबन के आरोप लगाए गए।

ज्ञापन में बताया गया कि यह निर्माण कार्य ठेकेदार पंकज शुक्ला के द्वारा कराया गया था। इसके लिए 3.18 लाख रुपये पार्षद निधि से स्वीकृत हुए थे। लेकिन मौके पर किए गए निरीक्षण और प्राप्त दस्तावेज़ों से स्पष्ट है कि ठेकेदार ने केवल 1,69,804 रुपये का खर्च कर कार्य अधूरा छोड़ दिया।

अधूरा निर्माण और दिखावटी कार्य

निर्माण स्थल पर केवल ढलाई और पोताई की गई है।

फर्श पर प्लास्टर तक नहीं किया गया।

रेलिंग और आवश्यक संरचना का कार्य नहीं हुआ।

चबूतरे के छज्जे पर कार्य का नाम, निर्माण एजेंसी और राशि 3.18 लाख रुपये अंकित है, जबकि मौके पर कार्य अधूरा है।


दस्तावेज़ बनाम हकीकत

शासन के रिकॉर्ड में यह निर्माण कार्य पूर्ण दिखाया गया है, लेकिन मौके पर जांच करने पर स्थिति इसके विपरीत मिली। इससे साफ है कि कागजों में कार्य पूर्ण दिखाकर राशि गबन किया गया है।

क्रांति सेना की चेतावनी

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि —

ठेकेदार पंकज शुक्ला के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

निर्माण कार्य की स्वतंत्र जांच कराई जाए।

दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार ठेकेदार पर गबन का अपराध दर्ज किया जाए।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्यवाही नहीं की जाती तो छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here