Home कोरबा “कोरबा: नाकाबंदी में पकड़ा गया युवक, 26 लीटर अंग्रेजी शराब और बाइक...

“कोरबा: नाकाबंदी में पकड़ा गया युवक, 26 लीटर अंग्रेजी शराब और बाइक जब्त”

10
0

कोरबा, 24 अगस्त 2025।
जिला कोरबा के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी कोरबी पुलिस ने रविवार को आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मामला इस प्रकार है :
चौकी कोरबी पुलिस दल नियमित देहात भ्रमण के दौरान ग्राम पाली की ओर रवाना हुआ था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पाली निवासी दिनेश कोर्राम (पिता वीरसिंह, उम्र 30 वर्ष) मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करने वाला है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने दुल्लापुर चौक के आगे पेपर कुंडा मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान दिनेश कोर्राम को रोका गया और उसके कब्जे से 149 शीशियां (180 एमएल क्षमता वाली कांच की बोतलें) अंग्रेजी शराब बरामद की गईं। कुल मात्रा 26.42 लीटर पाई गई।

आरोपी के पास शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने मौके पर ही शराब और आरोपी की मोटरसाइकिल को ज़ब्त कर लिया।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 163/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here