बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
बिहार की धरती से वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई, कांग्रेस पूरे देश मे स्वच्छ मतदाता सूची बनाने हेतु कृत संकल्पित…
वोट चोरी के खुलासे पर भाजपा तिलमिला रही…
जगदलपुर…
प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था तिखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर कांग्रेस नेता अनवर खान ने भाजपा पर हमला बोला उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही हत्याएं, चाकूबाजी, लूट से प्रदेश में आमजनों के बीच डर का वातावरण है प्रदेश में बढ़ रहे अपराधिक गतिविधियों व घटनाओं से पूरी राजधानी में भय का माहौल है। कैपिटल सीटी रायपुर में हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं अब आम हो चुकी है इस पर अंकुश व नियंत्रण करने में सरकार पूरी तरह असफल और बेसहाय साबित हो रही है। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है रायपुर में हत्याओं का दौर निरन्तर जारी है ऐसा कोई दिन नहीं जहां भयावह हत्या की एक घटनाएं न हो अपराधी इतने बेलगाम हो गये है कि सरेआम सड़क पर चाकू बाजी कर रहे, और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार है और महिलाएं व बच्चियां पूरी तरह असुरक्षित, पूरे प्रदेश में भय का माहौल पनप रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा भाजपा के चाल व चरित्र को उजागर कर रहा है सरकारी तंत्र पूरी तरह फेलियर साबित हो चुकी है।
श्री खान ने कहा कि कानून व्यवस्था तथा अपराधो पर नियंत्रण सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिये। लेकिन भाजपा सरकार की निगाह में बढ़ते अपराधिक घटनाये महत्वहीन है रोज हो रही चाकूबाजी, बलात्कार, हत्याओं को रोकने के लिये सरकार कोई भी ठोस प्रयास ही नहीं कर रही है महिलाएं घर से बाहर निकलने में डरने लगी है व्यापारी डर के मारे नगदी राशि के लेन देन में भयभित व घबरा रहे है। प्रदेश में इतना अराजक माहौल 25 सालों में कभी नहीं था जितना रिमोर्ट वाली साय सरकार में है।
कांग्रेस नेता अनवर खान ने कहा कि जननायक व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी का प्रमाण प्रस्तुत किया है वोट चोरी का पर्दा फास होने के बाद चुनाव आयोग का बचाव करने भाजपा क्यों सामने आ रही है वोट चोरी में भाजपा को लाभ हुआ है इसलिये चुनाव आयोग का बचाव कर रहे है चुनाव आयोग ने क्या भाजपा को अपना वकील या प्रवक्ता नियुक्त किया है चुनाव आयोग क्या जवाब देने के लायक नहीं है श्री खान ने कहा संविधान हिंदुस्तान की आत्मा की आवाज़ है वोट चोरी इस आत्मा पर हमला है, भारत माता पर आक्रमण है कांग्रेस छेड़ रही है बिहार की धरती से वोट चोरी के ख़िलाफ़ सीधी लड़ाई यह सिर्फ़ एक चुनावी मुद्दा नहीं लोकतंत्र, संविधान और ‘वन मैन, वन वोट’ के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है कांग्रेस पूरे देश में स्वच्छ मतदाता सूची बनवाने के लिए कृत संकल्पित है अब की बार, वोट चोरों की हार जनता की जीत, संविधान की जीत है।









