रिपोर्ट- खिलेश साहू
🔹 भखारा पुलिस की दबिश – गांजा, मोबाइल,तौल मशीन व अन्य सामग्री सहित कुल 61,500/- रूपये का माल किया गया जप्त
🔹 आरोपी मिश्रीलाल साहू गिरफ्तार – 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर- भेजा जेल
▪️धमतरी पुलिस द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भखारा पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बिक्री हेतु रखे गए 03 किलो मादक पदार्थ गांजा सहित अन्य सामान जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
▪️ कार्यवाही का विवरण-:
थाना भखारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सुपेला निवासी एक व्यक्ति अपने घर में गांजा बिक्री के लिए अवैध रूप से संग्रहित किए हुए है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के घर की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी मिश्रीलाल साहू अपने घर के बरामदे में अवैध रूप से गांजा बिक्री हेतु रखा हुआ पाया गया।
▪️ आरोपी से बरामद सामग्री-:
● 03 किलो मादक पदार्थ गांजा, कीमत लगभग 45,000/-रूपये
● इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, कीमत लगभग 1,500/-रूपये
● वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत लगभग 15,000/-रूपये
● 20 नग पैकिंग पन्नी
कुल जुमला कीमत – 61,500/-रूपये
▪️ पुलिस ने मौके से गांजा एवं अन्य सामग्री जब्त कर थाना भखारा में अपराध क्रमांक 89/25 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
▪️ आरोपी का नाम विवरण-:
नाम: मिश्रीलाल साहू
पिता: स्व. धनराज साहू
उम्र: 25 वर्ष
निवासी: ग्राम सुपेला, थाना भखारा, जिला धमतरी (छ.ग.)
▪️ धमतरी पुलिस का संदेश-:जिले में नशे के कारोबारियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। नशे के अवैध धंधे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा इसी तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।









