सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम
अंबिकापुर।
सरगुजा सेवा समिति, नागरिक समिति एवं जिला प्रसाशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले विशाल रावण दहन (विजयादशमी महोत्सव) 2025 की प्रथम महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आज श्रीराम मंदिर प्रांगण में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती रजनी रवि शंकर त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अखिलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया, महासचिव संजय अग्रवाल, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह (टिन्नी), राजेश कश्यप, राजीव विश्वकर्मा, विद्यानंद मिश्रा, राजीव अग्रवाल, सचिव श्रीमती मधु चौदहा, दूधनाथ गोस्वामी, नरेन्द्र सिंह टुटेजा,आलोक दुबे, करताराम गुप्ता, मधुसूधन शुक्ला, विवेक दुबे, महेंद्र अग्रवाल, मनोज सोनी, मयंक जायसवाल, वीर सोनी, अनुराग शुक्ला, आभाष राज, अमन गुप्ता, अविनाश मंडल, अभिनंदन सिंह, पूनम सिंह, नालिनी पांडेय, मुकेश तिवारी तथा पीयूष त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे ।

बैठक में सरगुजा सेवा समिति के उपाध्यक्ष अखिलेश सोनी को भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री के नवीन नवदायित्व मिलने पर सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी व पदाधिकारियों द्वारा गमछा पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। बैठक में आगामी दशहरा पर्व पर विजय दशमी महोत्सव का आयोजन इस बार और पिछली बार की तुलना में और भी एतिहासिक रूप से करने का निर्णय लिया गया।









