Home चर्चा में नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता रथ को पुलिस अधीक्षक ने...

नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता रथ को पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ; प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा किया गया आयोजन:

16
0

संवाददाता – निलेश सिंह 

गौरेला:

प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा गौरेला आश्रम में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में जागरूकता रथ को पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत, नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे, नगर पालिका परिषद गौरेला की उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा, प्रजापति ब्रह्मकुमारी की सदस्य बहन शारदा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना किया, सभी अतिथियों ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाl नशा मुक्ति जागरूकता रथ में नशा करने से होने वाले दुष्प्रभाव को चित्रों और कार्टून के माध्यम से दिखाया गया है जो गौरेला के विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों को जागरूक करने का माध्यम बन रहा है!

इस अवसर पर जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत ने इस अभियान की सराहना की और लोगों से नशे से दूर रहकर सभ्य समाज के स्थापना की अपील कीl इस अवसर पर नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे, नगर पालिका परिषद गौरेला की उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा, पार्षद निलेश साहू, प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संचालक सदस्य शारदा बहन के साथ साथ बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here