Home चर्चा में बोधघाट पुलिस की कार्यवाही – 21.664 किलो गांजा समेत बकावंड इलाके...

बोधघाट पुलिस की कार्यवाही – 21.664 किलो गांजा समेत बकावंड इलाके के दो युवक गिरफ्तार

11
0

(बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा)

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बोधघाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 21.664 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (क़ीमत करीब 2,16,640 रुपये) और एक एचएफ डिलक्स मोटरसायकल (CG 17 KY 3241) जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम –

पूनम कश्यप, पिता जीवन कश्यप, उम्र 24 वर्ष, निवासी तारापुर बेलगांव पारा

रोहित भारती, पिता सोमारु भारती, उम्र 19 वर्ष, निवासी तारापुर पुजारी पारा

पुलिस ने बताया कि आरोपी मोटरसायकल में विमल पान मसाला के कपड़े के झोले में गांजा रखकर बिक्री के लिए ले जा रहे थे। करकापाल खास पारा इलाके में पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों व जवानों की अहम भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here