संवाददाता – निलेश सिंह
तखतपुर
भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में गोविंद तिवारी अधिवक्ता जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान न्यास डॉक्टर केके श्रीवास्तव जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति की उपस्थिति में तखतपुर में सात दिवसीय योग शिविर लगाने हेतु बैठक श्री राम सदन रामनगर तखतपुर में रखा गया जिसमें भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योग समिति महिला पतंजलि योग समिति युवा भारत किसान सेवा समिति सोशल मीडिया के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे सभी की उपस्थिति में लिए गए निर्णय अनुसार आगामी 4 सितंबर से 10 सितंबर तक सात दिवसीय योग शिविर लगाने का निर्णय स्थान श्री राम सदन रामनगर तखतपुर में लिया गया।
सिविल संचालन हेतु शिविर योग समिति का गठन किया गया जिसमें सर्व समिति से श्री रोहन सिंह ठाकुर, श्री विजय मिश्रा, श्री अजय सिंग रोल, श्री पोखरण सिंह ठाकुर, श्री कृष्ण कुमार साहू, श्री मनीष कौशिक, श्री भूषण कश्यप, श्री रामलाल साहू, श्री डॉ० निरंजन क्षत्री, श्री गरीब यादव, श्री बलदेव प्रसाद साहू, श्री राजेश नाथ योगी, श्री संदीप पाठक, श्री रमेश पांडे, श्री नारायण प्रसाद पाली को शिविर संचालन हेतु चुना गया।

शिविर के पूर्ण संचालन हेतु श्री रोहन सिंह ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार राम मंदिर परिसर मोहन वाटिका के सामने टिकरी पर गेट के पास श्री राम सदन में आगामी 4 सितंबर से 10 सितंबर तक सात दिवसीय योग शिविर लगाए जाने का निर्णय लिया गया। उक्त बैठक में भारी संख्या में भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, पतंजलि युवा भारत, पतंजलि किसान सेवा समिति, सोशल मीडिया के कार्यकर्ता गण भारी संख्या में उपस्थित थे सभी लोगों ने योग शिविर को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग व परिश्रम करने की बात कही।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री गोविंद तिवारी अधिवक्ता जिला अध्यक्ष भारत स्वाभिमान न्यास डॉ० के. के. श्रीवास्तव जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति, श्री ऋषि कर्ष युवा प्रभारी, श्री अमित झा, श्री धनुराम ध्रुव, श्री गणेश राम साहू, श्री ज्ञान सिंह ठाकुर, श्री वेद गोपाल सिंह क्षत्री, श्री भूषण लाल ब्लॉक प्रभारी भारत स्वाभिमान न्यास, श्री आशीष गुप्ता, श्री मूलचंद कौशिक, श्री अजय सिंह राव, श्री डॉ० नवीन पाली, श्री पोखन सिंह ठाकुर, श्री मनीष कुमार कौशिक, श्री कैलाश जीक्षत्री, श्री त्रिभुवन कुमार मैहर, श्री गणेश राम साहू, श्री आर०पी० शुक्ला, श्री नारायण प्रसाद पाली, श्री मूलचंद कौशिक, श्रीमती रीना देवी ठाकुर महिला पतंजलि योग समिति श्री डॉ० निरंजन सिंह क्षत्री, श्री संदीप कुमार पाठक, श्री विजय मिश्रा, श्री भीखम कौशिक, श्री रूद्र सिंह क्षत्री, श्रीदेवी प्रसाद गुप्ता, श्री कमल सिंह ठाकुर, श्री सरोज पांडे, श्री राकेश मिश्रा, श्री लल्लन शुक्ला, श्री जगदीश सिंह बॆस, श्री गजानन सिंह क्षत्री, श्री रामसनेही, श्री विश्वनाथ, श्री राम कुमार कश्यप, श्री रमेश नाथ योगी, श्रीमती संध्या जोगी, श्रीमती कुमुदी धीवर, श्री लखन लाल, श्री कृष्ण कुमार साहू, श्री रामलाल साहू, श्री बलदेव प्रसाद साहू, श्री आदित्य पांडे, श्री रोहन सिंह ठाकुर, श्री मुकेश ताम्रकार, श्री किशोर कुमार वस्त्रकर, श्री गरीबा यादव सहित भारी संख्या में योग साधक व कार्यकर्ता गण उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ के साथ बैठक संपन्न हुआ।









