योगेन्द्र राठौर/बिलासपुर –
आज के इस विशेष अवसर पर बिलासपुर जिले के सीपत थाना प्रभारी श्री गोपाल सतपति जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ।
गोपाल सतपति जी अपने कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। पुलिस सेवा में रहते हुए उन्होंने हमेशा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है और क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी सतपति जी हमेशा हर पीड़ित की बात गंभीरता से सुनते हैं और निष्पक्ष कार्यवाही करने में विश्वास रखते हैं। वे न सिर्फ एक जिम्मेदार अधिकारी हैं बल्कि एक नेक इंसान भी हैं जो समाज में अच्छा संदेश देने का कार्य कर रहे हैं।
उनकी कार्यशैली से पुलिस और जनता के बीच भरोसे का रिश्ता मजबूत हुआ है। सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है, जिसके चलते उन्हें जनता का स्नेह और सम्मान प्राप्त हुआ है।
हम कामना करते हैं कि गोपाल सतपति जी का जीवन लंबा, स्वस्थ और सुखमय हो। आने वाले वर्षों में वे इसी तरह समाज की सेवा करते रहें और पुलिस विभाग का नाम रोशन करते रहें।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, गोपाल सतपति जी – आप इसी तरह लोगों के दिलों में विश्वास और सुरक्षा की भावना जगाते रहें।









