Home कोरबा कई बार खबर छपने के बावजूद अधूरा डिवाइडर: कोरबा-चांपा एनएच-149 पर टोल...

कई बार खबर छपने के बावजूद अधूरा डिवाइडर: कोरबा-चांपा एनएच-149 पर टोल वसूली जारी

9
0

योगेन्द्र राठौर/कोरबा –

कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-149) पर फरसवानी गांव के पास डिवाइडर का निर्माण अब तक पूरा नहीं किया गया है। इस विषय में कई बार समाचार प्रकाशित हो चुके हैं और शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन न तो अधिकारियों ने ध्यान दिया और न ही सरकार ने कोई कदम उठाया।

ग्रामीणों का कहना है कि अधूरे डिवाइडर के कारण इस मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। इसके बावजूद यहां टोल नाका चालू कर दिया गया है और टैक्स की वसूली की जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग और शासन-प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि जनता रोज़मर्रा की यात्रा में परेशानी झेल रही है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि फरसवानी गांव के पास डिवाइडर का निर्माण कार्य तुरंत पूरा कराया जाए और तब तक टोल वसूली पर रोक लगाई जाए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here