Home कोरबा कनौजिया राठौर समाज के लोगों ने किया भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी...

कनौजिया राठौर समाज के लोगों ने किया भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी से मुलाकात

6
0

कोरबा संवाददाता – संजू वैष्णव

आज कनौजिया राठौर समाज के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी से भेंट मुलाकात किया गया यह मुलाकात का कार्यक्रम ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रखा गया था जहां कनौजिया राठौर समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य गणों द्वारा मुलाकात के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी का पुष्प -गुछ के साथ स्वागत किया गया स्वागत पश्चात राठौर समाज के पदाधिकारीयों द्वारा समाज की आवश्यकताओं के बारे में श्री मोदी जी को अवगत करायाl

वही कार्यक्रम मे उपस्थित श्री मोदी ने कनौजिया राठौर समाज की आवश्यकताओं को जाना और उसे पूर्ण करने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि हम विकसित भारत के मिशन पर है जिसे 2047 तक पूरा करने का संकल्प हमारे देश के प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया है और हम सब भी इस संकल्प में कैसे अपनी भागीदारी सिद्ध करें यह हमें सोचने का समय है क्योंकि यह हमारी राजनीतिक, सामाजिक के अलावा व्यक्तिगत जवाबदारी भी है ताकि हम हमारे आने वाली पीढ़ी को एक नए आत्मनिर्भर विकसित भारत दे सके l और विकसित भारत के इस संकल्प को पूरा होते हुए हम सब इसके साक्षी बने l

इस कार्यक्रम में कनौजिया राठौर समाज के अध्यक्ष श्री सीताराम राठौर, सचिव हरीश राठौर, कोषाध्यक्ष छवि राठौर, विजय राठौर गोविंद राठौर के साथ काफी संख्या में राठौर समाज के लोग इस मुलाकात कार्यक्रम में शामिल रहे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here