Home चर्चा में रायपुर से राजनीतिक हलचल की बड़ी खबर – भाजपा महिला मोर्चा का...

रायपुर से राजनीतिक हलचल की बड़ी खबर – भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने मोहब्बत से किया स्वागत

27
0
रायपुर संवाददाता – रघुराज
रायपुर। बिहार में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता को लेकर मंच से की गई अमर्यादित टिप्पणियों और गालियों का विरोध छत्तीसगढ़ में भी तेज हो गया है। इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों ने शुक्रवार को राजीव भवन (कांग्रेस कार्यालय) का घेराव करने का प्रयास किया।
लेकिन इस विरोध प्रदर्शन को कांग्रेस ने अनोखे अंदाज़ में जवाब दिया। कांग्रेस की महिला नेत्रियां राजीव भवन के गेट पर फूलों के साथ भाजपा की महिलाओं का स्वागत करने खड़ी रहीं। उन्होंने कहा – “यह मोहब्बत की दुकान है, नफरत का कोई स्थान नहीं।” इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय सहित कई प्रमुख नेता शामिल थीं।
वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “कांग्रेस नैरेटिव सेट करके स्वांग रचने में माहिर है।” उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि “अगर कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट देख लिए जाएं, तो साफ़ हो जाएगा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार के लिए उन्होंने किस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है।”
किरण देव ने यह भी जोड़ा कि, “आज जब जवाब देने की बारी आई है, तो मोहब्बत की दुकान खोलकर दिखावा किया जा रहा है। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन गाली-गलौज की राजनीति स्वीकार नहीं की जा सकती।”
यह घटनाक्रम छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नया मोड़ ले सकता है, जहां विरोध का जवाब अब फूलों से देने की रणनीति अपनाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here