Home चर्चा में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय,...

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ में सुरक्षा एवं विकास से संबंधित कार्यों की जानकारी साझा की

54
0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में सुरक्षा एवं विकास से संबंधित कार्यों की जानकारी साझा की।
दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की आक्रामक रणनीति के परिणामस्वरूप 453 माओवादी न्यूट्रलाइज हुए, 1616 गिरफ्तार हुए और 1666 ने आत्मसमर्पण किया है। इस अवधि में 65 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं और सड़क, पुल-पुलिया व मोबाइल नेटवर्क जैसी आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है।
उन्हें बस्तर में आई बाढ़ और चल रहे राहत कार्यों की भी जानकारी दी।  प्रभावित परिवार तक मदद पहुंचाना और उनका पुनर्वास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बस्तर में नक्सल उन्मूलन के साथ ही विकास और शांति की स्थापना हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here