Home मुख्य ख़बरें बलरामपुर में लुत्ती (सतबहिनी) डैम टूटा: 4 की मौत, 3 घायल और...

बलरामपुर में लुत्ती (सतबहिनी) डैम टूटा: 4 की मौत, 3 घायल और 3 लापता; मुख्यमंत्री ने जताया शोक

37
0

रायपुर। बलरामपुर जिले के ग्राम धनेशपुर स्थित लुत्ती (सतबहिनी) डैम टूटने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं और 3 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा— “यह अत्यंत पीड़ादायी और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

भारी वर्षा से हुई तबाही

मुख्यमंत्री ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण यह प्राकृतिक आपदा हुई, जिसमें जनहानि के साथ-साथ मकानों को क्षति, फसलों को नुकसान और पशुहानि भी हुई है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति प्रभावित परिवारों के लिए बेहद कठिन और दुखदायी है।

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है और लापता लोगों की खोज के लिए हरसंभव प्रयास जारी हैं।

पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन

मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि—

जनहानि पर शासकीय नियमों के अनुसार अनुग्रह सहायता प्रस्ताव शीघ्र तैयार किया जाए।

प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय, खाद्यान्न और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

मकान, फसल और पशुहानि का विस्तृत सर्वे कर त्वरित राहत सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here