इंदौर। दिल्ली से इंदौर की ओर उड़ान भर रहा एयर इंडिया का विमान AXB 1028 शुक्रवार को अचानक तकनीकी समस्या के चलते इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर हो गया। विमान में कुल 161 यात्री सवार थे।
एटीसी से सूचना मिलते ही इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और CISF की टीम ने तत्काल रनवे पर मोर्चा संभाल लिया। गनीमत रही कि विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
फिलहाल एयरलाइन की तकनीकी टीम विमान में आई खराबी की जांच कर रही है।







