बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर। नगर में भारत वर्ष के नक्शे पर मस्जिद की तस्वीर लगाए जाने पर बवाल मच गया है। हिंदू संगठन जब इसके विरोध में उतर आए तब पुलिस बल ने सबंधित पोस्टर को हटा दिया है
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आज जगदलपुर के मिताली चौक पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने भारत के नक्शे के बीचों बीच मस्जिद दर्शाते हुए होडिंग लगाया गया था। यह देख हिंदू संगठन के लोग आक्रोशित हो उठे और उन्होंने इस कृत्य का विरोध जताना शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उस होर्डिंग को हटा दिया। अभी किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।









