दंतेवाडा – संवाददाता – रिकेश्वर राणा
जिला नारायणपुर दंतेवाडा सीमावरति के पूर्व बस्तर डीविजन क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की संयुंक्त टीमों के द्वारा सर्चिंग अभियान प्रारंभ किया गया।
अभियान के दौरान आज दिनांक : 05/09/2025 को सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच रुक-रुक कर लगातार मुठभेड़ जारी है।
अब तक की सर्चिंग कार्यवाही में मुठभेड़ स्थल से 01 महिला माओवादी का शव .303 Rifle, 2 BGL लांचर हथियार सहित अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया है।
चूंकि अभियान अभी भी जारी है, इसलिए अभियान में शामिल जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती।
अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत विवरण पृथक से उपलब्ध कराया जाएगा।









