Home चर्चा में रसौटा ग्राम पंचायत में नली निर्माण कार्य पर उठे सवाल ₹4.50...

रसौटा ग्राम पंचायत में नली निर्माण कार्य पर उठे सवाल ₹4.50 लाख की लागत में गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने जताई शंका, प्रशासन ने जांच का दिया आश्वासन

20
0
(जांजगीर चांपा- संवाददाता राजेन्द्र जयसवाल)
 जिला जांजगीर-चांपा । बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रसौटा में हो रहे नली निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। लगभग ₹4,50,000 की लागत से बन रही इस नली को लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि इसमें घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और गुणवत्ता से समझौता किया गया है।
ग्रामीणों के आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि इस निर्माण कार्य में जहां मजबूत रॉड और पर्याप्त सीमेंट का इस्तेमाल होना चाहिए था, वहीं मौके पर पतली रॉड और मानक से कम सीमेंट डाला जा रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि यही स्थिति रही तो नली कुछ ही महीनों में टूट-फूट जाएगी और सरकारी धन की बर्बादी हो जाएगी।
पंचायत पर लापरवाही का आरोप
इस निर्माण कार्य की जिम्मेदारी पंचायत स्तर पर है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत द्वारा गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि यदि निगरानी और तकनीकी जांच समय पर नहीं हुई तो यह कार्य गांव के लिए बेकार साबित होगा।
सरपंच का पक्ष
ग्राम पंचायत रसौटा के सरपंच ने सभी आरोपों से इंकार किया है। उनका कहना है कि,
“नली का निर्माण पूरी तरह ले-आउट और मानकों के अनुसार किया जा रहा है। यह नली 100 मीटर लंबाई की है, जिस पर ₹4,50,000 की राशि स्वीकृत है। किसी प्रकार की अनियमितता नहीं की गई है।”
प्रशासन की प्रतिक्रिया
ग्रामीणों की शिकायत पर सुखसागर सूर्यवंशी, अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग बलौदा ने कहा कि,
“आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है। यदि नली निर्माण कार्य में घटिया रॉड और सीमेंट उपयोग की पुष्टि होती है, तो जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
जांच और निगरानी की जरूरत
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मौके पर जाकर नली निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करे। साथ ही भविष्य में पंचायत स्तर पर हो रहे ऐसे निर्माण कार्यों पर सख्त निगरानी व्यवस्था बनाई जाए, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here