Home चर्चा में अवैध शराब पर शिकंजा कसता जांजगीर-चांपा आबकारी विभाग ताबड़तोड़ कार्रवाई से...

अवैध शराब पर शिकंजा कसता जांजगीर-चांपा आबकारी विभाग ताबड़तोड़ कार्रवाई से फैला भय, जनता ने किया अधिकारियों का स्वागत

216
0
जांजगीर चांपा- संवाददाता राजेन्द्र जयसवाल
जिला जांजगीर-चांपा :
छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार और ताबड़तोड़ अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता एवं कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के स्पष्ट निर्देशों के तहत प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीलिमा दीघ्रस्कर के नेतृत्व में विभागीय टीम ने कई स्थानों पर छापेमार कार्रवाई कर अवैध शराब कारोबारियों पर सख्त शिकंजा कसा है।
अवैध शराब कारोबारियों में दहशत
आबकारी विभाग की इन कार्रवाइयों से अवैध शराब विक्रेताओं में भय का वातावरण है। लंबे समय से जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में फल-फूल रहे हाथ भट्टी शराब और अवैध बिक्री के अड्डों पर अंकुश लगाना आसान नहीं था। लेकिन हाल के दिनों में जिस तत्परता और दृढ़ संकल्प के साथ कार्रवाई की जा रही है, उससे यह साफ है कि प्रशासन इस अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए गंभीर है।
जनता ने की सराहना
आमजनता और सामाजिक संगठनों ने आबकारी विभाग की इस मुहिम की सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब न केवल समाज में अपराध और स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ावा देती है, बल्कि नई पीढ़ी को भी बर्बाद करती है। ऐसे में विभाग की सक्रियता से लोगों में विश्वास बढ़ा है और उम्मीद जगी है कि जिला जल्द ही अवैध शराब से मुक्त होगा।
अधिकारियों की दृढ़ता प्रशंसनीय
आबकारी विभाग की टीम ने कठिन परिस्थितियों में लगातार अभियान चलाकर यह साबित किया है कि ईमानदारी और निष्ठा से किया गया प्रयास किसी भी चुनौती को मात दे सकता है। आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता की दूरदर्शी नीति, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की कठोर निगरानी और सहायक आयुक्त श्रीमती नीलिमा दीघ्रस्कर की सक्रियता ने जांजगीर-चांपा को राज्यभर में एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया है।
यह ताबड़तोड़ कार्रवाई केवल अवैध शराब कारोबारियों पर लगाम लगाने तक ही सीमित नहीं है,
यह ताबड़तोड़ कार्रवाई केवल अवैध शराब कारोबारियों पर लगाम लगाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समाज को नशे की बुराई से मुक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ऐसे अभियान समाज के हित में प्रेरणादायक हैं और निश्चित रूप से अधिकारियों की कार्यशैली को पूरे जिले की जनता लंबे समय तक याद रखेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here