जांजगीर चांपा- संवाददाता राजेन्द्र जयसवाल
1280 लीटर डीजल, स्कॉर्पियो सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
जिला जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण पुलिस ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतर-जिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन सहित 1280 लीटर डीजल, ताला तोड़ने की रॉड, पाइप और अन्य सामग्री जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 13 लाख 32 हजार रुपये आंकी गई है।
आरोपी
1. दिलेश कुमार कुर्रे, निवासी बिरगहनी (थाना बलौदा)
2. अन्नू सांण्डे, निवासी डोंगरी (थाना बलौदा)
3. विजय कुमार साहू, निवासी तनौद (थाना शिवरीनारायण)
दो अन्य आरोपी अर्जुन रात्रे एवं बिरेंद्र पटेल फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।
चोरी का तरीका
गिरोह रात के समय राजमार्ग पर खड़े ट्रेलरों की डीजल टंकी का ताला तोड़कर पाइप से डीजल निकालते थे। चुराया गया डीजल विजय साहू के घर में कबाड़ सामान के बीच छिपाकर रखा जाता था। गिरोह पिछले दो वर्षों से जांजगीर-चांपा, सक्ती और रायगढ़ जिले के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सक्रिय था।
पुलिस की फिल्मी कार्रवाई
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव खोरसी व तनौद में घेराबंदी की। ट्रैक्टर-ट्रॉली से रास्ता जाम कर फिल्मी अंदाज में घेराबंदी की गई। स्कॉर्पियो चालक पुलिस को धक्का मारकर भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन पुलिस की हिकमत अमली से वाहन को रोका गया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
जब्त सामग्री
1280 लीटर चोरी का डीजल (कीमत ₹51,900)
स्कॉर्पियो वाहन CG 04 AW 2247 (कीमत ₹12,00,000)
ताला तोड़ने की रॉड, पाइप
दो मोबाइल फोन (कीमत ₹30,000)
कुल कीमत ₹13,32,300
कानूनी कार्यवाही
आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 61(2), 221, 132 एवं 112(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी, एएसआई रामप्रसाद बघेल, आरक्षक प्रवीण साहू, टुकेश्वर डडसेना, राजेश कश्यप, कुलदीप खुंटे, रामकुमार कश्यप, पतिराम यादव, लक्ष्मीकांत लहरे की विशेष भूमिका रही।
* यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रही डीजल चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने में बड़ी सफलता साबित होगी।









