Home चर्चा में जुजित्सु खेल अब ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में शामिल प्रदेश के...

जुजित्सु खेल अब ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में शामिल प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर

18
0
राजनांदगांव। जुजित्सु खेल को अब ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी (AIU) खेलों में शामिल कर लिया गया है। इस निर्णय से प्रदेश और देश के खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर खुल गया है।
जुजित्सु को भारत सरकार और खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है तथा यह खेल एशियन गेम्स का हिस्सा भी है। प्रदेश और देश के खिलाड़ी भारतीय टीम से लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। हाल ही में भारतीय खिलाड़ी रिचा शर्मा ने 9वीं एशियन जुजित्सु चैम्पियनशिप 2025 (अम्मान, जॉर्डन) में महिला 63 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। यह उपलब्धि भारतीय खिलाड़ियों की क्षमता और इस खेल की संभावनाओं को स्पष्ट करती है।
प्रदेश महासचिव अजय राणा और जिला अध्यक्ष विवेक मोनू भंडारी ने इस उपलब्धि का स्वागत करते हुए नगर पालिका सभापति सुमित ताम्रकार श्री राजकुमार नंदेश्वर क्रीड़ा अधिकारी की उपस्थिति में क्रीड़ा अधिकारी मुन्नालाल नंदेश्वर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के जुजित्सु खिलाड़ियों, जिनमें एशियाई स्तर के पदक विजेता भी शामिल हैं, को विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं और AIU द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी का अवसर दिया जाए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रतियोगिता हेतु आवश्यक किट और रेफरी की व्यवस्था राज्य संघ द्वारा की जाएगी।
AIU का वार्षिक खेल कैलेंडर 2025–26
एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ (AIU) ने हाल ही में 2025–26 का वार्षिक खेल कैलेंडर जारी किया है, जिसमें जुजित्सु सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएँ सम्मिलित की गई हैं। इसके अंतर्गत—
Zonal और All India Inter University प्रतियोगिताएँ पूर्व निर्धारित तिथियों पर आयोजित होंगी।
सभी आयोजन Standard Operating Procedures (SOPs) के अनुसार होंगे, जिनमें पात्रता, तकनीकी नियम, सुरक्षा उपाय और एंटी-डोपिंग अनुपालन शामिल है।
तकनीकी और मैच अधिकारियों की नियुक्ति राष्ट्रीय खेल महासंघों (NSFs) से परामर्श लेकर की जाएगी।
खिलाड़ियों और अधिकारियों की जर्सी, ट्रैकसूट तथा ट्रैवल शर्ट पर दाएँ सीने पर 8×12 सेमी आकार में AIU Sports logo अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा।
खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर
जुजित्सु का विश्वविद्यालय खेलों में शामिल होना प्रदेश व देश के खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक रोशन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here