Home चर्चा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 9.6 लीटर अवैध शराब जब्त

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 9.6 लीटर अवैध शराब जब्त

97
0

जिला जांजगीर-चांपा समाचार
दिनांक : 06 सितम्बर 2025

जिला जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जयसवाल 

जिला जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब पर नकेल कसते हुए आबकारी विभाग ने शनिवार को विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्यवाही की। कार्रवाई आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता एवं कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देश तथा प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमति नीलिमा दीघ्रस्कर के मार्गदर्शन में की गई।

वाहन सहित शराब जप्त

अभियान के दौरान विभागीय टीम ने कुल 9.6 बल्क लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त की। आरोपियों से परिवहन में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी जप्त की गई।

दो आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया —

1. संजय पटेल, पिता सोनाऊ, उम्र 28 वर्ष, निवासी – पिपरदा।

2. अनिल पटेल, पिता गिरधारी पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी – सोठी, थाना बाम्हनीडीह।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल दाखिल किया गया।

टीम का योगदान

इस पूरी कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल, मुख्य आरक्षक छेदी लाल लहरे एवं नगर सैनिक बबलू सिंह की अहम भूमिका रही।

प्रशासन का संदेश

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here