Home चर्चा में तिमेड़ में पुल पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

तिमेड़ में पुल पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

85
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत हुआ आयोजन

बीजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को साकार करने हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक की ग्राम पंचायत तिमेड़ में रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
यह स्वच्छता कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 89 के मतदान केंद्र संख्या 33 पर आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 63 पर स्थित इंद्रावती नदी पर बने छत्तीसगढ़- महाराष्ट्र को जोड़ने वाले 800 मीटर लंबे पुल की सफाई की गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के मंडल महामंत्री गिरिजाशंकर तामड़ी के मार्गदर्शन में सरपंच टी. लक्ष्मी वासम ने किया।


कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर, जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास राव मुदलियार के दिशा-निर्देश में यह अभियान संचालित किया गया। विशेष योगदान देने वालों में पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष व ग्राम पटेल टी. गोवर्धन, पोलिंग बूथ अध्यक्ष एवं वार्ड पंच पोरतेटी नरसैया, पूर्व पंच माधव, उप सरपंच महेश रायपुरे प्रमुख रहे। इस सेवा कार्य में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाग लिया।
सेवा ही सद्भावना का लक्ष्य इस मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए ग्रामीणों ने पूर्ण मनोयोग से स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।इस सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में सदाशिव झाड़ी, एस. प्रवीर, एस. सिद्धार्थ, पेद्दी नागेश, जगत सकिनाराप, दीपक, राहुल, आप्पाना, कैलाश, सी. वेंकटेश्वर, पी. मनोज, रामचंद्रम, गणेश, भगत रामचंद्रम, सुकमन, के. नागेश, केजी किस्टैया, शिवकुमार, शैलेंद्र, भवित, झाड़ी संतोष, बी. भानु, जी. लक्ष्मी, रामबाई, अनसूर्या, बी. लक्ष्मी, रातपेल्ली रामैया, पी. रीना, आत्रम दिनेश, क्रिश, राजू, उसेंद्र, बी. धनलक्ष्मी, ग्राम पंचायत सचिव अल्लेम कृष्णा राव और रोजगार सहायक सरिता, सभी भाजपा वार्ड पंच, बूथ स्तर के कार्यकर्ता, एवं समर्पित ग्रामीण इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे और एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here