संवाददाता अशोक मनहर
बलौदा बाजार= अपने चाचा की हत्या कर शव नदी किनारे रेत में दबाने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
● मृतक की हत्या कर दोनों हाथ बांधकर, आरोपियों द्वारा शव जोंक नदी किनारे रेत में दफना दिया गया था
● रेत में दफन शव, नदी में पानी बढने से आ गया नदी किनारे
● आरोपियों द्वारा मृतक के गले एवं शरीर के पीछे चाकू एवं धारदार टंगिया से वार कर दी गई थी, हत्या
● आरोपियों द्वारा मृतक को पहले पिलाया गया शराब, फिर नशे की हालत में उसकी कर दी गई हत्या
● मृतक के गुस्सैल प्रवृत्ति के होने एवं परिवार वालों के साथ लड़ाई झगड़ा मारपीट करने से आवेश में आकर उसकी आरोपियों द्वारा कर दी गई हत्या
● मृतक एवं एक आरोपी डिगेश साहू रिश्ते में है चाचा-भतीजा
आरोपियों के नाम
1. डिगेश साहू उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पिसीद थाना कसडोल
2. आकाश निर्मलकर उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पिसीद थाना कसडोल









