आरंग संवाददाता – सोमन साहू
रायपुर ज़िले के ग्राम कुकरा (लखौली) में नहर फूट जाने से नहर का पूरा पानी गाँव के अंदर प्रवेश कर गया। अचानक हुई इस घटना से गाँव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है और आसपास की फसलों को भी नुकसान पहुँचने की आशंका है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ज़िला पंचायत सदस्य श्री वतन चन्द्राकर ने कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह, ज़िला सीईओ विश्वरंजन, आरंग एसडीएम अभिलाषा पैकरा और एसडीओ प्रमोद पाल को फ़ोन पर घटना की जानकारी दी। अधिकारियों ने तत्काल स्थिति पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
गाँव के लोग प्रशासन से जल्द से जल्द राहत और नहर की मरम्मत की मांग कर रहे हैं।









