Home चर्चा में “दुर्ग में नौकरी का झांसा देकर पिता-पुत्र ने ठगे ₹70 लाख: पर्दाफाश”

“दुर्ग में नौकरी का झांसा देकर पिता-पुत्र ने ठगे ₹70 लाख: पर्दाफाश”

87
0
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अंजोरा थाना पुलिस ने एक ऐसी धोखाधड़ी का खुलासा किया है जिसमें एक पिता-पुत्र (भेषराम देशमुख, 62 वर्ष, और रविकांत देशमुख, 32 वर्ष) की जोड़ी 12 बेरोजगारों से लगभग ₹70 लाख ठगने में शामिल थी। आरोप अनुसार, उन्होंने लोगों को मंत्रालय में “चपरासी” और “बाबू” की नौकरी का झांसा देकर भर्ती शुल्क वसूला—चपरासी के लिए ₹2.5 लाख और बाबू के पद के लिए ₹4 लाख तक प्रत्येक।
पुलिस कार्रवाई 6 सितंबर 2025 को हुई। आरोपी पिता-पुत्र को बस स्टैंड दुर्ग से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जबकि तीसरा आरोपी, अरुण मेश्राम (रायपुर, राजनांदगांव), फरार बताया गया है। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से बैंक पासबुक, प्लॉट रजिस्ट्री और डायरी जैसे अहम दस्तावेज भी ज़ब्त किए।
 “पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की डायरी, बैंक पासबुक और प्लॉट रजिस्ट्री जब्त की है, जो ठगी की रकम से प्लॉट खरीदने के स्पष्ट संकेत हैं।”
आरोपियों ने अपनी कबूली बयान में बताया कि मिले पैसे में से ₹12 लाख का प्लॉट ग्राम कुथरेल में खरीदा गया था, जबकि बाकी राशि खर्च कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here