Home चर्चा में मनेंद्रगढ़ चाकूबाजी हत्याकांड 9 आरोपी गिरफ्तार, स्टेशन रोड पर मामूली विवाद से...

मनेंद्रगढ़ चाकूबाजी हत्याकांड 9 आरोपी गिरफ्तार, स्टेशन रोड पर मामूली विवाद से हुई थी युवक की हत्या, पुलिस ने पैदल मार्च निकाल शहर में दिया कड़ा संदेश

27
0
मनेन्द्रगढ़ संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव
मनेंद्रगढ़: शहर के स्टेशन रोड पर हुई युवक करण राठौड़ की चाकू से हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल कुल 10 आरोपियों में से 9 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अभी भी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों में से दो नाबालिग भी शामिल हैं।
कैसे हुई थी वारदात: शुक्रवार को स्टेशन रोड के पास मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोपियों ने धारदार चाकू से हमला कर युवक करण राठौड़ की हत्या कर दी और घटना स्थल से फरार हो गए।
पुलिस की तगड़ी कार्रवाई: हत्या के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की और 24 घंटे से भी कम समय में 9 आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस का पैदल मार्च “अपराधियों का जुलूस: गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने शहर में पैदल मार्च कराते हुए घुमाया। इस दौरान उनसे नारे लगवाए गए – “अपराध करना पाप है” पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को देखकर शहरवासियों में संतोष दिखा, वहीं अपराधियों के लिए यह सख्त संदेश बन गया कि अब अपराध बख्शे नहीं जाएंगे।
“पिछले घटनाक्रमों से जोड़कर देखें तो”मनेंद्रगढ़ में पिछले कुछ महीनों से लगातार चाकूबाजी की वारदातें सामने आ रही थीं। नशे और आपराधिक प्रवृत्ति के युवाओं की संलिप्तता से हालात बिगड़ रहे थे। लेकिन इस बार पुलिस ने जिस अंदाज़ में पैदल मार्च निकालकर अपराधियों को पूरे शहर में घुमाया, उसने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। करण राठौड़ की हत्या के बाद पुलिस ने न सिर्फ आरोपियों को गिरफ्तार किया। बल्कि पैदल मार्च की जरिए शहर में सख्त संदेश भी दिया। मनेद्रगढ़ के लोगों लोग अब यही उम्मीद कर रहे हैं कि इस कार्रवाई के बाद अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और शहर में शांति कायम होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here