Home चर्चा में भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाएगी सेवा पखवाड़ा

भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाएगी सेवा पखवाड़ा

41
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

राष्ट्र सेवा व जन सेवा है भाजपा का ध्येय वाक्य: किरण सिंह देव 
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलेगा सेवा पखवाड़ा 

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से आरंभ होकर गांधी जयंती में सेवा पखवाड़ा का समापन होगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, जनस्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, संगोष्ठी आदि सेवा कार्य में मनोयोग से जुटेंगे।
सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर आज सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में सेवा पखवाड़ा जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल हुए। श्री देव ने कहा कि राष्ट्र सेवा व जन सेवा भारतीय जनता पार्टी का ध्येय वाक्य है। राष्ट्रीय स्तर व प्रदेश स्तर पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन इसी उद्देश्य के साथ किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा के विविध कार्यक्रमों को भाजपा के देवतुल्य कार्यकता जनता के बीच पहुंच कर समर्पण भाव से पूरा करें।

सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, जन स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, दिव्यांग व अन्य विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, लोकल फाॅर वोकल का प्रचार, खेलकूद प्रतियोगिता, विकसित भारत पर चित्रकला प्रतियोगिता आदि सेवा कार्यक्रम होंगे। 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती सभी बूथों में मनाई जाएगी। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला प्रभारी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को विस्तार से रखा। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा में कर्मठता से कार्य करने अपेक्षा की।कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव ने व आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,
पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, लच्छू राम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, रूपसिंह मंडावी, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, योगेंद्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, बलदेव मंडावी, संतोष बघेल, मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, पुरूषोत्तम जोशी, तरूण पाण्डेय, प्रवीण सांखला, पीतां बर कश्यप, सुखदेव मंडावी, महेंद्र सेठिया, मंगतू कश्यप, सुनील कुहरामी, हरिराम मंडावी, देवीप्रसाद बेंजाम, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, अतुल कौशल, शशिनाथ पाठक, दिगंबर राव, रंजीत पाण्डेय, विक्रम सिंह यादव, निर्मल पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, त्रिवेणी रंधारी, लक्ष्मण झा, संजय विश्वकर्मा, कलावती कसेर, श्वेता बघेल, सुधा मिश्रा, नरेंद्र पाणिग्रही, प्रदीप देवांगन, राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
__

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here