Home चर्चा में एनएचएम कर्मियों ने इंद्रावती नदी में किया जल सत्याग्रह

एनएचएम कर्मियों ने इंद्रावती नदी में किया जल सत्याग्रह

20
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

पानी के अंदर खड़े होकर कर्मी करते रहे नारेबाजी 

जगदलपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर संघ की बस्तर जिला इकाई के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मी 18 अगस्त से लगातार हड़ताल पर हैं। हड़ताल के 23वें दिन आज 9 सितंबर को बस्तर जिले के एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों ने यहां इंद्रावती नदी में उतरकर जल सत्याग्रह किया।

संघ की प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार मंगलवार 9 सितंबर को जल सत्याग्रह इंद्रावती नदी में पुराने पुल तले किया गया। शुरू में एक मंडी से बाईक रैली निकाली गई, जो चांदनी चौक, सर्किट हाउस, दलपत सागर पनारापरा मार्ग से होती हुई पुराना पुल इंद्रावती नदी के पुराने पुल के नीचे पहुंची। रैली में शामिल सभी महिला पुरुष स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कमर भर पानी में उतर कर जल सत्याग्रह शुरू किया। करीब घंटे भर तक चले जल सत्याग्रह के दौरान कर्मचारी नियमितीकरण सहित अपनी 10 मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे। जल सत्याग्रह की सूचना प्रशासन को पहले ही दे दी गई थी, लिहाजा नदी तट पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। जल सत्याग्रह पूरी तरह सफल रहा। अंत में एनएचएम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम अपनी मांगों को लेकर इसी तरह कार्यक्रमों, रैली के माध्यम से निरंतर विरोध करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here