Home चर्चा में बर्खास्त NHM कर्मचारियों की बहाली और उनकी मांगों के समर्थन में ...

बर्खास्त NHM कर्मचारियों की बहाली और उनकी मांगों के समर्थन में AAP का CHMO के माध्यम से मुख्यमंत्री/स्वास्थ मंत्री को ज्ञापन

31
0
मनेन्द्रगढ़ संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव
 छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त 2025 से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों द्वारा अपनी 10 मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल और 16000 कर्मचारियों के सामूहिक   इस्तीफा पर  सरकार द्वारा अनदेखी पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष  रमाशंकर मिश्रा ने बताया कि हड़ताली 25 कर्मचारियों को बर्खास्त करना सरकार द्वारा कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि 100 दिन के अंदर एक कमेटी बनाकर सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों का नियमितीकरण करेंगे लेकिन आज भाजपा अपने वादे से मुकर रही है? हड़ताल से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुई हैं और मरीजों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि NHM कर्मचारियों की सेवा अत्यंत जरुरी सेवाओं में से एक हैऔर कर्मचारी अपने नियमितीकरण की मांग कर रहें हैं। वैसे भी छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था अत्यंत लचर है सरकार उनकी मांग मानने की बजाय उनको सेवा से पृथक कर रही है यह सरकार की छत्तीसगढ़ की जनता के स्वास्थ्य के प्रति असंवेदनशीलता है।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एनएचएम कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है उनके नियमितीकरण पर सरकार का कहना है कि नियमितीकरण केंद्र सरकार करेगी जबकि नियमितीकरण राज्य सरकार के हाथ में है। अगर नहीं है तो इसका मतलब हुआ कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कर्मचारियों के नियमितीकरण सम्बन्ध में जानबूझकर झूठ बोला था।
आम आदमी पार्टी NHM कर्मचारियों के साथ है और सरकार से मांग करती है कि बर्खास्त 25 NHM कर्मचारियों  की बहाली की जाये और कार्य नहीं वेतन नहीं सिद्धांत की बजाय सभी हड़ताली कर्मचारियों को हड़ताल अवधी का भी पूरा वेतन दिया जाये और यदि सरकार जल्द ही मांगों को पूरा नहीं करती है तो आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी और स्वास्थ्य मंत्री के बंगले का घेराव करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here