Home मनोरंजन AI से बने फर्जी वीडियो पर रोक की मांग: अभिषेक बच्चन पहुंचे...

AI से बने फर्जी वीडियो पर रोक की मांग: अभिषेक बच्चन पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट

153
0

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी छवि और निजता की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने कोर्ट से AI तकनीक से बनाए गए फर्जी वीडियो और तस्वीरों का दुरुपयोग करने वाली वेबसाइट्स और प्लेटफॉर्म्स पर रोक लगाने की मांग की है। अभिषेक ने विशेष रूप से एआई से बने अश्लील वीडियो और सामग्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। इससे पहले उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी हाई कोर्ट में अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए याचिका दाखिल की थी।

दिल्ली हाई कोर्ट में अभिनेता अभिषेक बच्चन के खिलाफ AI तकनीक से बने फर्जी वीडियो और तस्वीरों के दुरुपयोग के मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जस्टिस तेजस करिया ने अभिषेक के वकील से मामले की विस्तार से जानकारी ली। अभिषेक की ओर से वरिष्ठ वकील प्रवीण आनंद ने कोर्ट को बताया कि कुछ लोग उनकी छवि का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई वेबसाइट्स और प्लेटफॉर्म्स AI का उपयोग करके फर्जी वीडियो बना रहे हैं, तस्वीरों पर फर्जी हस्ताक्षर डाल रहे हैं और अश्लील सामग्री तैयार कर रहे हैं।

डिजिटल युग में AI तकनीक का दुरुपयोग लगातार बढ़ रहा है, और जब इसे किसी सेलिब्रिटी की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, तो मामला गंभीर हो जाता है। ऐसा ही कुछ अभिषेक बच्चन के साथ भी हो रहा है। उनकी तस्वीरों और वीडियो को तोड़-मरोड़कर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, जिससे अभिनेता की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। इस मामले में अमीत नाइक, मधु गडोडिया और ध्रुव आनंद ने हाई कोर्ट में अभिषेक के पक्ष में जोरदार दलीलें पेश कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here