Home चर्चा में व्यापारियों पर जीएसटी नोटिस की मार – पूर्व विधायक गुलाब कमरों का...

व्यापारियों पर जीएसटी नोटिस की मार – पूर्व विधायक गुलाब कमरों का बड़ा बयान

25
0

जनकपुर संवाददाता  – जवाहर यादव 

पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि—

महंगाई और मंदी से जूझ रहे व्यापारी अब सरकार की ओर से थमाए जा रहे जीएसटी नोटिसों से और अधिक परेशान हो रहे हैं।
बैंकों को निर्देश दिया गया है कि सीधे व्यापारियों के खातों से कटौती की जाए, जिससे हालात और बिगड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा—
“सरकार कहती है ‘व्यापार बढ़ेगा, विकास होगा’, लेकिन हकीकत यह है कि व्यापारियों को कागज़ी कार्रवाई और नोटिसों के बोझ तले दबाया जा रहा है।”

गुलाब कमरों ने व्यापारियों को देश की आर्थिक रीढ़ बताते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जो अपने कारोबार से परिवार, कर्मचारियों और मज़दूरों का भरण-पोषण करते हैं और समाज के आर्थिक ढांचे को मजबूत बनाते हैं।

“व्यापारी सहानुभूति और सहयोग के हक़दार हैं, न कि नोटिस और परेशानियों के। सरकार को माहौल बिगाड़ने के बजाय व्यापार को प्रोत्साहित कर रोजगार बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहिए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here