Home चर्चा में पामगढ़ विधायक पर रेत माफिया से सांठगांठ का आरोप

पामगढ़ विधायक पर रेत माफिया से सांठगांठ का आरोप

6
0

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेंद्र प्रसाद जायसवाल

कथित ऑडियो वायरल — कलेक्टर और एसडीएम पर भी उगाही के गंभीर आरोप, राजनीति में भूचाल

जिला जांजगीर-चांपा | पामगढ़ (छत्तीसगढ़)। पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शेषराज हरबंस पर रेत माफिया से मिलीभगत करने का गंभीर आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित ऑडियो क्लिप ने प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है।

इस ऑडियो में विधायक न केवल अवैध रेत कारोबार में अपनी हिस्सेदारी की बात कर रहे हैं, बल्कि जिला कलेक्टर और एसडीएम जैसे बड़े अधिकारियों के नाम पर उगाही करने का भी दावा कर रहे हैं। इन खुलासों ने सत्ता और प्रशासन दोनों की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भ्रष्टाचार का खुला जाल

कथित ऑडियो यह दर्शाता है कि अवैध रेत खनन केवल स्थानीय स्तर का धंधा नहीं, बल्कि नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा एक संगठित रैकेट है। यह मामला केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि सत्ता के दुरुपयोग और व्यवस्था को खोखला करने का प्रतीक बन गया है।

जनता का आक्रोश और कार्रवाई की मांग

इस खुलासे के बाद आम जनता और विपक्षी दलों में आक्रोश बढ़ गया है। लोगों की मांग है कि इस ऑडियो की सत्यता की जांच कर, इसमें शामिल नेताओं और अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर की जिम्मेदारी

जबकि इस ऑडियो में जिला कलेक्टर और एसडीएम जैसे अधिकारियों का नाम सीधे तौर पर सामने आ रहा है, ऐसे में कलेक्टर की जिम्मेदारी बनती है कि वे तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच की प्रक्रिया शुरू करें। जांच उच्च स्तरीय एजेंसी से करवाई जानी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार का दबाव न रहे।

व्यवस्था की साख दांव पर

यदि ऐसे मामलों में भी कार्रवाई नहीं हुई तो यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि सत्ता और प्रशासन मिलकर भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहे हैं। पारदर्शिता और कठोर कदम ही प्रदेश की कानून व्यवस्था और लोकतंत्र की साख बचा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here