Home चर्चा में सुशासन पर पानी फेर रहा है पानी वाला विभाग पीएचई

सुशासन पर पानी फेर रहा है पानी वाला विभाग पीएचई

73
0

-जल जीवन मिशन के कार्य में चल रहा है भ्रष्टाचार 
-ठेकेदार करा रहा है घटिया कार्य, अधिकारी नींद में 
अर्जुन झा-
बकावंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन पर पानी उपलब्ध कराने वाला लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बकावंड विकासखंड में पानी फेर रहा है। यहां जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। मिशन के कार्यों की गुणवत्ता की खुलकर अनदेखी की जा रही है। ठेकेदार रकम बचाने के लिए स्तरहीन सामग्री का उपयोग कर रहे हैं और अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। कार्यों को देखने की फुरसत अफसरों को नहीं है। सारा खेल मिलीभगत से चल रहा है।

कई घातक बीमारियों की जड़ पानी है। ज्यादातर अशुद्ध पानी पीने से लोग बीमार होते हैं। इस बात को ध्यान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन शुरू किया है, ताकि गांवों के अंतिम घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंच सके। इसी तरह राज्य सरकार भी नल जल योजना चला रही है।इन दोनों योजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की है, मगर यह विभाग अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से नहीं निभा रहा है। ठेकेदारों को भ्रष्टाचार करने और संबंधित कार्यों में गुणवत्ता को ताक पर रख देने की खुली छूट दे दी गई है। बकावंड विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन और नल जल योजना के कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है और अभी भी किया जा रहा है।अधिकारी की मिलीभगत से काम के नाम पर केवल लीपापोती की जा रही है।

ताजा मामला बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत टलनार से सामने आया है, जहां जल जीवन मिशन नल जल योजना के कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। नल स्टैंड पोस्ट और प्लेटफार्म बनाने के कार्य में संबंधित पीएचई अधिकारी और ठेकेदार मिलकर घटिया किस्म की निर्माण सामग्री का उपयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में जब ठेकेदार से पूछा गया, तो ठेकेदार ने कहा कि हमें सिर्फ दो बोरी सीमेंट का उपयोग करके बनाने कहा गया है। ग्रामीण मोहन भतरा, बलराम गोड़, लखमू आदि ने बताया कि ओड़िशा से मजदूर लाकर यहां काम कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here