Home चर्चा में जुआ एक्ट के मामले मे कुल 05 आरोपी गिरफ़्तार, 2200/- रुपये नगद...

जुआ एक्ट के मामले मे कुल 05 आरोपी गिरफ़्तार, 2200/- रुपये नगद रकम बरामद।।

49
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।

अंबिकापुर सरगुजा।।
थाना उदयपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से कब्जे से ताश के 52 पत्ते, नगद रकम 2200/- रुपये, 01 नग टोर्च किया गया जप्त।
ग्राम सलका मे सार्वजानिक स्थान पर आरोपियों द्वारा खेला जा रहा था जुआ। सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध जुआ सट्टा पर लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 19/09/25 कों थाना उदयपुर पुलिस टीम कों दौरान पेट्रोलिंग मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सलका उदयपुर मे कुछ व्यक्ति रुपये पैसे के हार-जीत का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से कट पत्ती नमक जुआ खेल रहे है।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश देकर आरोपियों की घेराबंदी कर कुल 05 आरोपियों कों मौक़े से जुआ खेलते पकड़ा गया,आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम (01) राजलाल मानिकपुरी आत्मज फेकू दास उम्र 25 वर्ष (02) सत्येन्द्र आत्मज शिवनंदन उम्र 28 वर्ष (03) वीर सिंह आत्मज रंजित राम उम्र 40 वर्ष (04) कमल पिता अशोक उम्र 25 वर्ष (05) बाबूलाल आत्मज शिवा उम्र 32 वर्ष सभी निवासी सलका थाना उदयपुर का होना बताये आरोपियों के कब्जे से कुल 2200/- रुपये नगद एवं ताश का 52 पत्ता, 01 नग टोर्च जप्त किया गया हैं, आरोपियों का कृत्य सदर धारा का होना पाये जाने से थाना उदयपुर मे अपराध क्रमांक 146/25 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उदयपुर उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, प्रधान आरक्षक विजय राज सिंह, प्रधान आरक्षक कृष्णपाल सिंह, आरक्षक हेमंत लकड़ा, सूरजबली सिंह, जगजीवन बेक, सैनिक नन्दलाल साहू, नीरज साहू सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here